Pista khane ke fayde – क्यों ज़रूरी है इसे अपने आहार में शामिल करना

Food & Nutrition /

पिस्ता जो कि ड्राय फ्रूट्स की श्रेणी में आता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और हम सभी का पसंदीदा सूखा मेवा भी है। इसके साथ ही डॉक्टर्स भी स्वस्थ रहने के लिए ड्राय फ्रूट्स के सेवन की सलाह देते हैं। पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए हम सभी को पिस्ता को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए और इसका रोज़ाना सेवन करना चाहिए।

पिस्ता छोटे-छोटे नट्स के रूप में दिखते हैं, जो देखने में सुंदर और रंग में हरे होते हैं। ये एक कठोर खोल में बंद होते हैं। पिस्ता का स्वाद थोड़ा मीठा और कुरकुरे टेक्सचर जैसा होता है। पिस्ता की उत्पत्ति मध्य एशिया के देशों को मानी जाती है, जैसे कि ईरान और अफगानिस्तान। आज यह पूरी दुनिया में मशहूर और लोगों का पसंदीदा बन चुका है।

तो आइए जानते हैं पिस्ता खाने के फायदे।

पिस्ता खाने के फायदे

पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम में लगभग)

पिस्ता खाने के फायदे और इसमें पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व के बारे में हमें जरूर जानना चाहिए, क्योंकि ये पोषक तत्व हमारी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और हम इनसे भरपूर लाभ उठा सकते हैं। पिस्ता में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नीचे एक चार्ट के माध्यम से बताया गया है कि इनमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं और ये हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं।

पोषक तत्व (Nutrient)मात्रा (Amount) फायदे (Benefits)
कैलोरी (Calories)560 kcalशरीर को एनर्जी देता है
प्रोटीन (Protein)20.6 ग्राममसल्स और बॉडी टिशू की मरम्मत करता है
फैट (Total Fat)45.3 ग्रामदिल के लिए फायदेमंद हेल्दी फैट
सैचुरेटेड फैट5.6 ग्रामसीमित मात्रा में ही चाहिए
मोनोअनसैचुरेटेड फैट23.3 ग्रामदिल की सेहत के लिए फायदेमंद
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट13.6 ग्रामकोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करता है
फाइबर (Fiber)10.3 ग्रामपाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
कार्बोहाइड्रेट (Carbs)27.5 ग्रामशरीर को ऊर्जा देता है
शुगर (Natural Sugar)7.7 ग्रामनेचुरल मीठास, ज़्यादा नहीं होती
आयरन (Iron)4.0 मि.ग्राखून की कमी को दूर करता है
कैल्शियम (Calcium)105 मि.ग्राहड्डियों और दांतों के लिए अच्छा
मैग्नीशियम (Magnesium)121 मि.ग्रामसल्स और नसों के लिए ज़रूरी
पोटेशियम (Potassium)1025 मि.ग्राब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
विटामिन B61.7 मि.ग्रादिमाग और इम्युन सिस्टम के लिए ज़रूरी
थायमिन (Vitamin B1)0.87 मि.ग्राएनर्जी बढ़ाने और नर्व फंक्शन में मददगार
ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन–आंखों की रोशनी बनाए रखते हैं
एंटीऑक्सीडेंट्स–स्किन और सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

पिस्ता खाने के फायदे अनेक होते हैं।, जिनमें से एक दिल (Heart) के लिए भी पिस्ता फायदेमंद होता है। पिस्ता में हेल्दी फैट्स, विशेष रूप से मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही, पिस्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम ब्लड प्रेशर (BP) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पिस्ता के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं या फिर उस दिशा में प्रयास कर रहे हैं, तो पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पिस्ता में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो जल्दी भूख नहीं लगने देता और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इसके साथ-साथ यह ओवरईटिंग (बार-बार खाने) से भी बचाता है। अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो पिस्ता एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

त्वचा को बनाता है निखरी और चमकदार

पिस्ता में विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा अच्छी और ग्लोइंग बनी रहती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है

अगर आप लोग ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो पिस्ता का सेवन करना चाहिए। पिस्ता में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

पिस्ता हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। फाइबर भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है। इसलिए हमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रोज़ाना पिस्ता का सेवन करते रहना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

पिस्ता में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए लाभकारी होते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं। अक्सर बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होती जाती है, लेकिन पिस्ता के सेवन से इसमें कुछ हद तक राहत मिलती है। पिस्ता खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है, थकान कम होती है और आंखें स्वस्थ बनी रहती हैं।

निष्कर्ष

पिस्ता एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर ड्राय फ्रूट है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी एक उत्तम विकल्प माना जाता है। पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी शरीर को अंदर से स्वस्थ और मज़बूत बनाते हैं। पिस्ता दिल की सेहत, वजन नियंत्रण, रक्तचाप, पाचन तंत्र, त्वचा और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये पिस्ता खाने के कुछ फ़ायदे हैं इसलिए हमें पिस्ता को अपनी दैनिक आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

हमें पिस्ता खाने के फायदे पता होने चाहिए ताकि हम अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp

Copyright © 2026 All Rights Reserved.

पिस्ता खाने के फायदे और रोजाना सेवन के लाभ